फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pauni, road bad condition

Udhampur News: पुरिया में सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त, विपरीत दिशा से निकल रहे वाहन चालक

विज्ञापन
pauni, road bad condition
पौनी। कुछ महीने पहले हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी जिनकी अब तक मरम्मत शुरू नहीं हो पाई है। रियासी-पौनी मार्ग, पौनी-दोमेल राष्ट्रीय राजमार्ग सहित लोक निर्माण विभाग के अधीन अधिकांश सड़कें जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुरिया में सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि वाहनों को विपरीत दिशा से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालक कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय दीप राज, हंस राज और विकास गंडोत्रा ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता समरित ने बताया कि मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है और लगभग दस दिन के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed