{"_id":"68531bd103581a224a01f200","slug":"patnitop-became-crowded-with-tourists-after-the-heat-of-summer-increased-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124380-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी का पारा चढ़ने के बाद सैलानियों से गुलजार हुआ पटनीटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी का पारा चढ़ने के बाद सैलानियों से गुलजार हुआ पटनीटॉप
Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप के पार्क का नजारा। स्रोत : संवाद
- फोटो : udhampur
यहां की ठंडी जलवायु और नैसर्गिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पटनीटॉप में अब धीरे-धीरे पर्यटन की मंदी खत्म हो रही है और देशभर से आने वाले सैलानी यहां की ठंडी जलवायु और नैसर्गिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। विशेष रूप से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर जैसे सुंदर स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।
बिहार से आए पर्यटक डॉक्टर जनार्दन कुमार, राजेश कुमार, आदित्य आर्यन और प्रकाश ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले ही जम्मू आने का कार्यक्रम बनाया था, जो पहलगाम हमले के कारण स्थगित करना पड़ा। लेकिन प्रशासन पर विश्वास रखते हुए उन्होंने अब यात्रा की और पहले श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन किए, फिर पटनीटॉप पहुंचे।
उन्होंने बताया कि आने से पहले कुछ संकोच था, लेकिन जम्मू पहुंचते ही वातावरण पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण पाया। यहां के स्थानीय लोग बेहद सहयोगी और मिलनसार हैं। पटनीटॉप की ठंडी, ताजी हवा और चारों ओर फैली हरियाली ने उनके मन को मोह लिया।
विज्ञापन
साल 2010 में भी जम्मू आ चुके इन पर्यटकों ने बताया कि इस बार वे एक सप्ताह के टूर प्लान के तहत आए हैं और पटनीटॉप की सुंदरता उन्हें बार-बार आने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे जम्मू-कश्मीर के इन खूबसूरत स्थलों की यात्रा कर स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा दें।
स्थानीय कारोबारी सुभाष चंद्र, राहत गुप्ता और राजेश ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताहों में विशेषकर वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कई होटल पूरी तरह से बुक हो चुके हैं और पर्यटन पार्कों में चहल-पहल लौट आई हैं।
उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग के पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर और कुद जैसे पर्वतीय स्थल हर वर्ष गर्मियों में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। यहां की ठंडी जलवायु, हरे-भरे जंगल और मनोरम दृश्य पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराते हैं। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश-विदेश के सैलानी निडर होकर इन स्थलों की यात्रा कर सकें।