{"_id":"609ebdc18ebc3e8dbc0f5040","slug":"parshuram-jayanti-celebrated-with-simplicity-udhampur-news-jmu2352897164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी के साथ मनाई गई परशुराम जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी के साथ मनाई गई परशुराम जयंती
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संकट में भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कोविड-19 एसओपी का पालन करते हुए मंदिर के महंत और कमेटी सदस्यों ने विशेष पूजा-अर्चना कर महामारी के खात्मे की कामना की।
इस अवसर पर कोरोना संकट के चलते कोई भी विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। अधिकतर लोगों ने अपने घरों में ही पूजा-पाठ कर भगवान परशुराम की जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्व मनाया। नगर न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित कारगिल हनुमान में भी भगवान परशुराम की जयंती पर पूजा-अर्चना हुई। परशुराम युवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं में सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए।
उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के बीच कोविड-19 एसओपी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना ही की है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विकास शर्मा, रमणीक, मंडल उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, वीरेंद्र बड़याल, विशाल शर्मा, राज कुमार, नटेश्वर वैद आदि उपस्थित रहे।