फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   park news

Udhampur News: साढ़े तीन करोड़ से पूरा होगा पार्क का अधूरा निर्माण कार्य

विज्ञापन
park news
पुराने राजमार्ग के किनारे देविका थीम पार्क स्थल का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य।
उधमपुर। गंगा की बड़ी बहन के रूप में पूजी जाने वाली देविका नदी के किनारे शिवनगर इलाके में देविका थीम पार्क का सपना जल्द पूरा होगा। जिला प्रशासन ने पार्क के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये और मुहैया करा दिए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर सभी औपचारिकताएं पूरी कर अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है और मार्च अंत तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4.65 करोड़ से पांच साल पहले देविका थीम पार्क का निर्माण कार्य किया गया था। 2020 में तत्कालीन उपायुक्त पीयूष सिंगल ने देविका घाट के साथ लगते पीएचई के पुराने स्टोर को स्थानांतरित करवाकर देविका पार्क की नींव रखी लेकिन निर्माण कोरोना महामारी के कारण बंद हो गया। वर्ष 2021 में निर्माण शुरू हुआ तो बजट की कमी की वजह से निर्माण कार्य को बंद करना पड़ा। अब तक लगभग एक करोड़ के करीब पार्क के निर्माण पर खर्च किया जा चुका था। इसके बाद से पिछले दो साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। मौजूदा समय में थीम पार्क स्थल को लोग पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मौजूदा डीसी सलोनी राय ने थीम पार्क परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए बजट नगर परिषद को जारी कर दिया है, जबकि निर्माण कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

देविका के महत्व व इतिहास का होगा बेहतर प्रचार
गौरतलब है कि देविका थीम पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधा होगी और यह उधमपुर जिले की सांस्कृतिक विरासत के संदेश के प्रसार के लिए जागरूकता केंद्र के तौर पर काम करेगा। थीम पार्क देविका परियोजना का ब्लू प्रिंट भी प्रदर्शित करेगा और आगंतुकों को जानकारी प्रदान करने के लिए एक मनोरंजक केंद्र होगा। थीम पार्क में पार्किंग की सुविधा होगी, जो शहर में जाम को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। खासकर बाहरी राज्यों से आने वाल पर्यटकों एवं यात्रियों को देविका के इतिहास और महत्व से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके माध्यम से देविका के महत्व को देश के कोने-काेने तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। पर्यटक इस थीम पार्क में पौराणिक मंदिरों का भी इतिहास और महत्व जान पाएंगे। इसके अलावा उधमपुर और प्रदेश से जुड़ी संस्कृति की भी यहां झलक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए ज्ञान व मनोरंजन का केंद्र
शहर के बीचोंबीच पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देविका किनारे तैयार होने वाला थीम पार्क हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के साथ ही निचले इलाके में बसे शहरवासियों को भी पार्क की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। खासकर बच्चों के लिए ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन केंद्र के रूप में भी यह काफी लाभदायक होगा।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता महमूद सरवर ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने के लिए बजट मुहैया कराया जा चुका है और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द टेंडर जारी कर मार्च में पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed