फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   paragalading

सनासर में पैराग्लाइडिंग देख रोमांचित हुए पर्यटक

विज्ञापन
paragalading
सनासर में आयोजित ट्यूलिप उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सनासर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लेकर रविवार को पर्यटन विभाग ने ट्यूलिप उत्सव का आयोजन किया। इसमें पैराग्लाइडिंग, टग ऑफ वॉर, जिप लाइन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटकों ने ट्यूलिप गार्डन देखने के साथ इन कार्यक्रमों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

पटनीटॉप की तरह सनासर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग विशेष प्रयास कर रहा है। इसी को लेकर पहली बार सनासर में ट्यूलिप उत्सव का आयोजन किया गया। फ्लोरीकल्चर विभाग ने सनासर में इस बार 30 हजार ट्यूलिप लगाए हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि इस गार्डन को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। इसी प्रयास में रविवार सुबह ट्यूलिप उत्सव की शुरूआत की गई। इसके बाद टग ऑफ वॉर, जिप लाइन जैसे कई रोमांचक कार्यक्रम पेश किए गए। सबके लिए आकर्षण का केंद्र पैराग्लाइडिंग शो रहा।
विज्ञापन

पर्यटकों ने जब पैराग्लाइडिंग देखी तो सभी रोमांचित हो गए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायिका वर्षा जंवाल ने डोगरी भाषा में संगीतमय कार्यक्रम पेश किया। डोगरी गीतों पर कलाकारों ने नृत्य भी पेश किया, जिसको देख कर पर्यटक भी नाचने लगे। रूहानियन बैंड ने भी गीत पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। बैंड को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। पर्यटक कार्यक्रम को देखने के साथ ही ट्यूलिप गार्डन का आनंद ले रहे थे। दोपहर तक झील के किनारे पर्यटक इसका आनंद उठाते रहे।

सनासर में आयोजित ट्यूलिप उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार

सनासर में आयोजित ट्यूलिप उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार- फोटो : UDHAMPUR

सनासर में ट्यूलिप उत्सव के दौरान पैराग्लाडिंग करते खिलाड़ी

सनासर में ट्यूलिप उत्सव के दौरान पैराग्लाडिंग करते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR

सनासर में ट्यूलिप उत्सव के दौरान पैराग्लाडिंग करते खिलाड़ी

सनासर में ट्यूलिप उत्सव के दौरान पैराग्लाडिंग करते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed