फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pancheri, Sankri Mela, MLA Balwant Mankotia

Udhampur News: दूसरे दिन भी सांकरी मेला में सैकड़ों श्रद्धलु पहुंचे

विज्ञापन
Pancheri, Sankri Mela, MLA Balwant Mankotia
उधमपुर। पंचैरी के सांकरी देवता मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार: सोशल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचैरी के मीर में मंगलवार को शुरू हुए तीन दिवसीय बाबा सांकरी देवता मेले में दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर चिनैनी विधानसभा के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मेले में दूसरे दिन कई सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां भी आयोजित हुईं जिनका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। मेले में पहुंचे लोगों ने सबसे पहले बाबा सांकरी देव स्थान में शीश नवाकर परिवार और समाज की सुख शांति की प्रार्थना की। इसके बाद बाहर मेले की गतिविधियों का आनंद उठाया और फिर खाने पीने की वस्तुओं व अन्य सामानों के स्टालों पर पहुंचकर खरीददारी की। मेले को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। वीरवार को इसका समापन होगा।
विज्ञापन

पुजारी कृष्ण सिंह ने बताया कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है और इसमें स्थापित शिव परिवार की मृर्ति स्वयंभू हैं जो 8वीं से 9वीं शताब्दी के दौरान स्थानीय सिद्ध पुरुष बाबा सांकरी महाराज को जमीन के भीतर गढ़ी हुई मिली थी। बाबा सांकरी को हर रात सपने में शिव परिवार की यह मूर्ति दर्शन देती थी और एक दिन स्वयं शिवजी ने बाबा सांकरी को स्वप्न में दर्शन देकर इस मूर्ति को बाहर निकालकर मंदिर में स्थापित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed