फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   overdose news

Udhampur News: महिला की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका

विज्ञापन
overdose news
रियासी। दो दिन पहले बीते सोमवार को नगर के वार्ड छह गडाल मोहल्ले में मृत मिली महिला की मौत का कारण नशे की ओवरडोज होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक महिला की एक बाजू में इंजेक्शन लगा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि ड्रग्स या फिर कोई प्रतिबंधित दवाई लेने से महिला की मौत हुई है। सोमवार दोपहर को महिला सोनिका रानी को अचेत अवस्था में झाड़ियों में किसी ने देखा। उसके पिता बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को सोनिका को किसी का फोन आ रहा था। इसके बाद वह घर से चली गई। बाद में एक व्यक्ति ने सोनिका के अचेत पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर जाकर बहादुर सिंह व सोनिका के बेटे ने उस पर पानी वगैरह का छिड़काव किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर संदिग्ध परिस्थितियों का मामला दर्ज किया है। वहीं सूचना देने के साथ ही घटनास्थल पर जाने वाले व्यक्ति को भी तलाशा जा रहा है। बताया जाता है कि सोनिका पिछले चार पांच वर्षों से अपने मायके में ही बेटे के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed