फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Outrage over not reducing the parking rate in the district hospital

जिला अस्पताल में पार्किंग रेट कम नहीं होने पर आक्रोश

विज्ञापन
Outrage over not reducing the parking rate in the district hospital
उधमपुर। जिला अस्पताल में पार्किंग रेट कम करने की मांग को लेकर ऑटो चालकों ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। ऑटो चालकों ने बताया कि जिला अस्पताल में पार्किंग चार्ज तीन गुणा अधिक बढ़ा दिया गया है, जिससे ऑटो चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। मांग है कि जल्द दाम में कमी की जाए।
विज्ञापन

दोपहर के समय ऑटो चालकों ने सलाथिया चौक के नजदीक पवन सिंह के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पवन सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से पार्किंग चार्ज के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पहले ऑटो पार्क करने के लिए 15 रुपये पार्किंग चार्ज देते थे, लेकिन अब 40 से 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑटो चालक दिन में 250 से 300 रुपये कमाते हैं और इसमें से 50 रुपये पार्किंग चार्ज देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसका सभी विरोध करते हैं। पहले भी प्रदर्शन कर बात को अस्पताल प्रशासन के सामने रखा था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पार्किंग के टेंडर के रेट दोगुने हो गए हैं और इसी कारण पार्किंग चार्ज में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे ऑटो चालकों को दिक्कत हो रही है। उनकी मांग है कि जिला अस्पताल में ऑटो लगाने वालों को इसमें राहत प्रदान की जाए और जल्द पार्किग चार्ज कम करने का आदेश जारी किया जाए। उम्मीद है कि डीसी परेशानी को समझेंगी और पार्किंग चार्ज कम करने के आदेश जारी करेंगी। अगर मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर प्रदर्शन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed