फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Out of 1427 schools in the district, 1300 schools do not have playgrounds

Udhampur News: जिले के 1427 में से 1300 स्कूलों में खेल मैदान ही नहीं

Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Out of 1427 schools in the district, 1300 schools do not have playgrounds
बैक टू विलेज व प्रशासनिक बैठकों में कई बार उठा चुके स्कूल में खेल मैदान बनाने की मांग : पूर्व सरपंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। जिले के 1427 में से 1300 स्कूलों में खेल मैदान ही नहीं हैं। इसके चलते बच्चे खेलों से वंचित हैं। सरकारी मिडिल स्कूल जखैनी, सरकारी मिडिल स्कूल मलालियां के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ते कई स्कूलों में खेल मैदान नहीं है।
पंचायत सत्यालता में खेल मैदान न होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे आधी छुट्टी के समय ज्यादातर कक्षाओं में बैठकर ही समय व्यतीत करते हैं। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच यशपाल का कहना था कि क्षेत्र में होने वाली बैक टू विलेज व प्रशासनिक बैठकों में कई बार स्कूल में खेल का मैदान बनाने के लिए मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार की ओर से खेलो इंडिया के तहत अधिक से अधिक बच्चों का खेलों की ओर रुझान बढ़ाने की बात की जा रही है तो वहीं अगर स्कूल में खेल मैदान ही नहीं होंगे तो बच्चों का खेलों की ओर रुझान कैसे जाएगा। जिले के ज्यादातर स्कूलों में खेल मैदान नहीं हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द स्कूल में खेल मैदान बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
जिले में तकरीबन 1300 स्कूलों में खेल मैदान बनाने को लेकर खेल विभाग को पत्र लिखेंगे। जिले में कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां पर जगह की कमी है, जिसके चलते स्कूलों में खेल मैदान नहीं बन पाए हैं। जिन स्कूलों में जगह उपलब्ध है वहां पर विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि विभाग से कहकर मैदान तैयार करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र मोहन सूरी, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed