‘विपक्ष, चीन और पाक नहीं चाहते शांति’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में रविवार को देश के लिए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजली दी गई। यात्रा शहर से दूर फ्लाटा से शुरू होकर गोल मार्केट में पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री चौधरी लाल सिंह सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। वन मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल, चीन और पाकिस्तान घाटी में शांति नहीं देखना चाहते। अशांति के लिए जिम्मेवार लोगों की बातों पर हमें ध्यान नहीं देना चाहिए। देश के युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा उधमपुर में आयोजित की गई।
यात्रा शहर से 12 किमी दूर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फ्लाटा से शुरू होकर गोल मार्केट में संपन्न हुई। इस अवसर पर गोल मार्केट में सभा का भी आयोजन किया गया। आयोजन में वन मंत्री के अलावा शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, पीएचई मंत्री शाम चौधरी व लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुनील शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशप्रेम के प्रति प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए युवा पीढ़ी को एकजुट करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में वन मंत्री लाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के जिन वीरों ने अपने खून से आजादी दिलाई आज जरूरत है कि हम सब मिलकर उनकी कुर्बानियों को याद करेें। देश का विकास केवल एकजुटता से ही हो सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विकास के एजेंडे को लेकर काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक दीनानाथ भगत, अनिल परिहार, प्रदेश महामंत्री पवन खजूरिया, जिला प्रधान राकेश गुप्ता व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में पीएमओ में राज्य मंत्री व उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह को भी शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।