फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Only one radiologist for three districts

तीन जिलों के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट

Mon, 23 Feb 2015 11:50 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Only one radiologist for three districts

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में तीन अन्य जिलों के मरीजों का भी सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। करीब चार लाख आबादी पर केवल उधमपुर जिले के अस्पताल में ही एक महिला रेडियोलॉजिस्ट है।

विज्ञापन


स्थानीय होने के कारण वह अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डोडा, रामबन, किश्तवाड़ जिले में भी अगर किसी मरीज का सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड करना होता है तो उन्हें उधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन


एंबुलेंस का खर्चा भी बढ़ जाता है। जबकि कई मरीज प्राइवेट गाड़ियां कर उधमपुर पहुंचते हैं। जिले में मौजूद एकमात्र डॉक्टर अगर छुट्टी पर चला जाए तो इन मरीजों को इंतजार करना पड़ता है या फिर जम्मू जाकर अपना इलाज करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर भी अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो उन मरीजों को भी जिला अस्पताल में भेजा जाता है। जबकि जिले में मौजूद ब्लाक अस्पतालों के मरीजों को भी छोटी से छोटी बीमारी के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।

मुद्दा आला अधिकारियों के समक्ष उठाया
अक्सर डोडा, रामबन और किश्तवाड़ के मरीज यहां सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। अक्सर अस्पताल में भीड़ रहती है। मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


पहले से ही यहां डाक्टरों की कमी है। मूल सुविधाएं, इमारत और मशीनें मौजूद हैं, पर उन्हें चलाने वाला कोई नहीं है। उनका दावा है कि डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए कई बार मुद्दा आला अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। कम संख्या होने के बावजूद डॉ. अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।
-डॉ. अरुण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed