फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Only one new case of corona found in Udhampur

उधमपुर में मिला कोरोना का मात्र एक नया मामला

विज्ञापन
Only one new case of corona found in Udhampur
उधमपुर। जिला में बुधवार के बाद वीरवार को भी शाम तक कोरोना संक्रमण का केवल एक नया मामला पाया गया है। इसके साथ ही दो लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 29 सक्रिय मामले शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना मामलों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग को भी काफी राहत मिल रही है। गौरतलब है कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को एक दिन के अंदर ही दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी और शाम तक पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुधवार को केवल एक नया मामला सामने आया था और तीन लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब हुए थे। वहीं, अब वीरवार को भी लगातार दूसरे दिन जिला में कोरोना संक्रमण का केवल एक ही नया मामला पाया गया है। जबकि दो लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11266 हो गए हैं। इनमें से 11102 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 29 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग को भी काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed