फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Only one Doctor in PHC Mansar

Udhampur News: सिर्फ एक डॉक्टर के सहारे पीएचसी मानसर

विज्ञापन
Only one Doctor in PHC Mansar
- जर्जर हालत में पीएचसी की इमारत, स्टाफ क्वार्टर को बनाया गया वार्ड रूम।
विज्ञापन

मजालता। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मानसर में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। यहां एक ही डॉक्टर के भरोसे ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा संचालित की जा रही हैं। नियमित डॉक्टर न होने के कारण मरीजों का इलाज अच्छे से नहीं हो पा रहा।
पीएचसी में दंत चिकित्सक तो है, लेकिन मशीन अच्छे से काम नहीं करती है। इससे दांत से संबंधित बीमारी का इलाज कराने आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है। अगर अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ के रहने की बात करें तो उनके लिए भी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। रात को रुकने के लिए उचित प्रबंध नहीं होनेसे कोई बाहर का डाॅक्टर यहां आने को राजी नहीं होता। पीएचसी की इमारत लगभग 60 साल पुरानी है जो जर्जर स्थिति में है।
विज्ञापन

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी इमारत के अंदर तक आ जाता है। उन्हें हमेशा डर बना रहता है कि कहीं यह इमारत नीचे ना गिर जाए। इसके अलावा एंबुलेंस की हालत भी खस्ता है। वे कई बार खराब हो चुकी है जिससे मरीजों को इमरजेंसी में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट.. इमारत की खराब हालत की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मानसर में लगे जन दरबार में भी डीसी उधमपुर के सामने यह मुद्दा उठाया गया था। खराब और पुरानी एंबुलेंस की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई उचित कदम उठाएंगे।
-डॉ. मोहम्मद लतीफ, बीएमओ मजालता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed