फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Online Fraud Solved

Udhampur News: ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों को 1,03,384 रुपये की राशि लौटाई

विज्ञापन
Online Fraud Solved
उधमपुर। जिला पुलिस के साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की सात शिकायतों का निपटारा कर 1,03,384 रुपये की राशि पीड़ितों को लौटाई है। यह राशि ठगी के शिकार हुए लोगों के बैंक खातों में जमा करवा दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि साइबर सेल डीपीओ की टीम शिकायतें मिलने के बाद हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। परिणामस्वरूप ठगी गई कुल राशि में से 1.03 लाख रुपये बरामद कर पीड़ितों के खातों में जमा करवाए गए। इसमें अंजू रानी निवासी गढ़ी को 28,300, सुभाष कुमार निवासी नगुलता को 21,031 रुपये तथा शर्मीला शर्मा निवासी आदर्श कॉलोनी को 18,800 रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन

साइबर धोखाधड़ी की शुरुआत से अब तक कुल 37,55,715 रुपये की रिकवरी हो चुकी है। पुलिस ने जिला उधमपुर के आम लोगों से सतर्क रहने तथा संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed