फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   On-the-spot disposal of 186 cases out of 257

257 में से 186 मामलों का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
On-the-spot disposal of 186 cases out of 257
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर न्यायालय परिसर उधमपुर में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधमपुर मोहन लाल मन्हास की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 257 मामले उठाए गए।
विज्ञापन

इसमें से 186 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इसमें कुल 40,34,508 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। विशेष अदालत में छह बेंच का गठन किया गया था। पहली बेंच में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शोभा राम गांधी और उधमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडी सलाथिया शामिल थे। दूसरी बेंच में सीजेएम उधमपुर बीए मुंशी और अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट गिरजा शवन शामिल थे। तीसरी बेंच में उप न्यायाधीश विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट प्रीत सिमरन कौर और मुंसिफ कामिया सिंह अंदोत्रा, चौथी बेंच में टीएलएसए रामनगर के उप न्यायधीश अर्चना चाढ़क और पैनल वकील डी. शर्मा, पांचवीं बेंच में टीएलएसए चिनैनी के मुंसिफ अमनदीप कौर, पैनल वकील एडवोकेट बलवान सिंह और एडवोकेट एएस कटोच शामिल थे। छठी बेंच में मुंसिफ मजालता प्रियंका महाजन और तहसीलदार मजालता साकिब सलीम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed