फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Oath taking

तहसील मुख्यालय मजालता में कार्यक्रम का आयोजन कर भ्रष्टाचार को खत्म करने की ली शपथ।

विज्ञापन
Oath taking
भ्रष्टाचार खत्म करने की ली शपथ
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय मजालता में मनाया गया सत्यनिष्ठा शपथ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। सत्यनिष्ठा शपथ समारोह तहसील मुख्यालय मजालता में मनाया गया। इसमें प्रशासन के सभी तहसील एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के अलावा तहसील मुख्यालय में आए लोगों ने भाग लिया।
तहसीलदार मजालता उत्तम सिंह पालसर ने सभी तहसील/क्षेत्रीय अधिकारियों को सत्यनिष्ठा का वचन दिया और उन्हें सतर्कता विभाग के नियमों और विनियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में सभी को जागरूक करने का निर्देश दिया। कार्यशालाओं और जमीनी स्तर पर सूचना के प्रसार के माध्यम से समाज के हितधारकों को कहा कि रोजगार की मूल अवधारणा आम जनता को उचित, भ्रष्टाचार मुक्त गुणवत्ता सेवाएं और सुशासन प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्सव का उद्देश्य क्षेत्रों में अधिक जागरूकता लाना है। भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में एक बड़ी बाधा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से भ्रष्टाचार को मिटाने और सभी प्रकार के भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके साथ ईमानदारी और अखंडता की संस्कृति को बढ़ावा देना और जनहित में कार्य करने और हितधारकों एवं समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा करने का भी वादा किया। मौके पर नायब तहसीलदार मजालता नासिर हुसैन, गरदोर बिशन, अदीप वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed