फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Now pavement will also be built in Devikanagari, plan approved

अब देविकानगरी में भी बनेंगे फुटपाथ, योजना मंजूर

विज्ञापन
Now pavement will also be built in Devikanagari, plan approved
उधमपुर। देविकानगरी के लोगों को पहली बार शहर में सड़क किनारे फुटपाथ की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद ने योजना बनाकर डायरेक्टर लोकल बाडी के पास भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में इसके लिए पांच करोड़ रुपये में मंजूर किए हैं। इस राशि से नगर परिषद दोमेल से वीनस चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे धार रोड के किनारे पर फुटपाथ तैयार करेगा। फुटपाथ पर लोग सुबह-शाम सैर भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

देविकानगरी में लोगों को आजतक फुटपाथ की सुविधा नहीं मिल सकी है। हालांकि गोल मार्केट इलाके में फुटपाथ मौजूद हैं, लेकिन इस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण शहरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। लेकिन अब नगर परिषद ने देविकानगरी में फुटपाथ के लिए बड़ी योजना तैयार की है। दोमेल चौक से वीनस चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे धार रोड के किनारे फुटपाथ तैयार किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनाकर डायरेक्टर लोकल बाडी के पास भेज दी गई है, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है। करीब दो माह पहले डीसी इंदु कंवल चिब ने नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के साथ शहर का दौरा किया था और इस दौरान धार रोड के किनारे पर फुटपाथ बनाने की योजना तैयार की गई थी। डायरेक्टर लोकल बाडी की तरफ से इसके लिए पहले चरण में पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और इससे दोमेल चौक से वीनस चौक तक पहले फुटपाथ तैयार होगा और इसके बाद एमएच चौक से दोमेल चौक तक तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी
देविकानगरी के लोग जब धार रोड के किनारे पर फुटपाथ पर सैर करने के लिए निकलेंगे तो इनके बैठने के लिए बैंच की भी सुविधा होगी। ढाई किलोमीटर तक कई बैंच लगाए जाएंगे, जिससे की लोग सैर करने के दौरान थकने पर आराम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर लाइट की दूधिया रोशन से जगमगाएगा फुटपाथ
फुटपाथ पर सोलर लाइट लगाने की योजना तैयार की गई। पूरे फुटपाथ पर सोलर लाइटे लगाई जाएंगी, ताकि रात होने पर भी लोग बिना किसी परेशानी के फुटपाथ पर सैर सकें। इसके बनने के बाद शहर की सुंदरता को भी चार चांद लगेंगे।

फुटपाथ बनाने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। जल्द इसके लिए पहले चरण में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए जाएंगे और पीडब्ल्यूडी इसको लेकर काम शुरू कर देगा। यह देविकानगरी के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed