{"_id":"606760778ebc3ed3a340993e","slug":"now-mande-market-will-be-located-in-rehdi-zone-udhampur-news-jmu232608082","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेहड़ी जोन में लगेगी मंडे मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेहड़ी जोन में लगेगी मंडे मार्केट
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने शुकवार को मंडे मार्केट में काम करने वाले कारोबारियों को मंडे मार्केट के लिए नया स्थान प्रदान कर दिया है। इस बार मंडे मार्केट तीन वर्ष पहले तैयार किए गए रेहड़ी जोन में लगेगी और अब किसी को भी गोल मार्केट में नागे के दिन काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ जल्द ही नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध रेहड़ी-फड़ी पर कार्रवाई करेगी।
अतिक्रमण को लेकर चल रही कार्रवाई से परेशान व्यापार मंडल और चैंबल ऑफ कासर्म के पदाधिकारी शुकवार को नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता से मिले और समस्या से अवगत करवाया। बैठक में मंडे मार्केट को लेकर भी नए स्थान का एलान किया गया। नप अध्यक्ष ने बताया कि अब मंडे मार्केट रेहड़ी जोन में लगेगी। इस स्थान पर कारोबारी सोमवार को बिना किसी परेशानी के काम कर सकेंगे। अब किसी को भी सिटी लाइन सिनेमा से गोल मार्केट तक मंडे मार्केट लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को राहत प्रदान करते हुए कहा कि शहर हमारा है और इसको लेकर निर्णय भी हम सब मिल कर करेंगे। शहर में रेहड़ी व फड़ी वालों ने भी पूरी तरह से अतिक्रमण कर रखा है, जिसे लेकर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। रेहड़ी वालों को लाइसेंस को रिन्यू करवाने के दिशा निर्देश देना शुरू कर दिए हैं। जो लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवाता है उसकी रेहड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। वहीं बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी और चैंबर आफ कामर्स के प्रधान शाम स्वरूप कल्सोत्रा ने भी फैसले पर सहमति जताई।