{"_id":"6112cb658ebc3efcdd418b81","slug":"normal-life-affected-due-to-power-shutdown-in-the-district-for-nine-hours-udhampur-news-jmu241331184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नौ घंटे बिजली बंद रहने से जनजीवन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नौ घंटे बिजली बंद रहने से जनजीवन हुआ प्रभावित
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रिड स्टेशन जखैनी में मरम्मत के कार्य के चलते मंगलवार को पूरे जिले में सुबह से शाम तक करीब नौ घंटे बिजली बंद रखी गई। इसके कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हुआ है। इसके साथ सरकारी व निजी कार्यालयों का काम भी प्रभावित रहा। शाम साढ़े चार बजे बिजली सेवा के बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
ग्रिड स्टेशन उधमपुर की तरफ से बिजली कटौती को लेकर कोई एलान नहीं किया गया था। सुबह 7.40 पर अचानक से पूरे जिले में बिजली बंद हो गई। लोगों को लगा कि कुछ समय के बाद बिजली आ जाएगी। लेकिन इसके बाद इंतजार बढ़ता ही चला गया। लोगों का इंतजार शाम साढ़े चार बजे खत्म हुआ। हालांकि दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े चार बजे तक कुछ मिनट के लिए चार या पांच बार बिजली सेवा बहाल हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद फिर से बिजली बंद हो गई। बिजली न होने के कारण बाजार में दुकानदारों और व्यापारियों का काम पूरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं, गर्मी ज्यादा होने के कारण दोपहर बाद घरों में लगाए गए इनवर्टर भी जवाब दे गए।
उमस से लोगों की हालत खराब हो गई। मोबाइल फोन चार्ज न होने पर बंद हो गए। बिजली न होने के कारण सरकारी व निजी कार्यालयों का भी बुरी तरह से प्रभावित रहा। कई लोग अपने कामों से सरकारी कार्यालयों में पहुंचे थे, लेकिन बिजली न होने के कारण सबको निराश होकर लौटना पड़ा। इस कटौती के कारण पीडीडी को भी कुछ नहीं बताया गया था। इस बारे में एईई संजय गुप्ता ने बताया कि इस कटौती के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वह लगातार ग्रिड स्टेशन के अधिकारियों के साथ सपंर्क कर बिजली बहाल होने की जानकारी हासिल कर रहे थे और हर बार जल्द बहाल होने का आश्वासन मिलता रहा।