फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No tourist in Patnitop

Udhampur News: पटनीटॉप में सैलानियों की आवाजाही पर भारी असर

विज्ञापन
No tourist in Patnitop
खाली पड़ा जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप का पार्क 
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद भी नहीं बदले हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। होटलों में भी कमरे हर रोज बुक नहीं हो रहे। सैलानी भी इस पर्यटन स्थल पर आने में अभी परहेज कर रहे हैं।
पटनीटॉप के कारोबारियों की मानें तो राज्य के कुछ सैलानी बीच में कभी आ जाएं तो आ जाएं लेकिन अभी दूसरे राज्यों के सैलानियों की आवाजाही नहीं हो रही है। गर्मियों का सीजन जारी है। इस सीजन में पटनीटॉप सैलानियों से गुलजार रहता है, लेकिन इस बार हालात कुछ और हैं। पटनीटॉप के होटल सहायक राजेश ठाकुर, एसके बडियाल व रंगील सिंह ने बताया कि पटनीटॉप इन दोनों पूरी तरह से पैक रहता था। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के भी सैलानी पटनीटॉप की हसीन वादियों में पहुंचकर यहां की ठंडी जलवायु का आनंद उठाते थे।
विज्ञापन

पहले पहलगाम आतंकी हमला और इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के कारण पटनीटॉप में सैलानियों की आवाजाही पर असर देखने को मिला है। कभी कभार होटलों में कमरे बुक हो जाएं तो ठीक, ज्यादातर बुकिंग नहीं हो रही। वहीं, फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि पटनीटॉप के पार्क इन दोनों सैलानियों से गुलजार रहते थे। इस बार फोटोग्राफर भी सैलानियों के इंतजार में हैं। उनका कारोबार पूरी तरह से मंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed