फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No road for school

Udhampur News: घास व झाड़ियों के बीच से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे

विज्ञापन
No road for school
सरकारी प्राइमरी स्कूल चोहड़त का रास्ता न होने से घास व झाड़ियों के बीच से होकर स्कूल जाते छोटे
- 20 साल बीत जाने के बाद भी सरकारी प्राइमरी स्कूल चोहड़त का रास्ता नहीं बन पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक चिनैनी में 2005 में चोहड़त में छोटे बच्चों के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल बनाया गया था ताकि उन्हें पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े, लेकिन 20 साल बीत जाने के बाद भी स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं बन पाया है।
हालांकि कई बार बच्चों के अभिभावक विभाग व प्रशासन से स्कूल जाने के लिए रास्ता बनाने की मांग कर चुके हैं ताकि बच्चों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके। मौजूदा समय में मार्ग पर उगी घास व झाड़ियों के बीच से होकर बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। बारिश के दिनों में यह रास्ता दलदल में तबदील हो जाता है। इसके चलते कम ही बच्चे स्कूल पहुंच पाते हैं। क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में स्थानीय लोग यह मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्कूल के रास्ते में उगी घास व झाड़ियों के चलते अभिभावक हर समय डरे रहते हैं, क्योंकि कई प्रकार के जहरीले जीव जंतु का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में शंकर चंद, सुभाष सिंह, आंचल सिंह, मुदासर हुसैन, हेमराज, देवराज, चरण दास, दर्शन सिंह आदि का कहना था कि 20 साल बाद भी स्कूल जाने का रास्ता नहीं बन पाया। उन्होंने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि स्कूल जाने का रास्ता बनाया जाए ताकि बच्चों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

काेट..
विभाग की ओर से जल्द ही स्कूल में जेड़ईपीओ को मौके पर भेजा जाएगा। जल्द से जल्द बच्चों के स्कूल पहुंचने के रास्ते को बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि बच्चों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article