{"_id":"3f12969949fcb3d2993f5b13f7b96611","slug":"no-repair-broken-pipe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पाइप की मरम्मत न होने पर दुकानदार भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पाइप की मरम्मत न होने पर दुकानदार भड़के
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमेल चौक पर दुकानदारों ने एमईएस विभाग के खिलाफ बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पानी के टूटे पाइपों की मरम्मत कराने के लिए किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाइप लीक हो गया है। इसके चलते पानी हर समय रिसता रहता है। वाहनों की मरम्मत करने वाले दुकानदारों का कहना है कि पानी बहने के चलते सड़क जगह-जगह टूट गई गई है।
विज्ञापन
गड्ढों में पानी भरा रहता है। लोगों को पैदल गुजरने में भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। वाहनों के निकलने पर गंदा पानी छिटक कर दुकानों में पहुंचता है। इसके चलते पूरे इलाके के दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन
कीचड़ के कारण राहगीर परेशान रहते हैं। दुकानदारों का कहना है सड़क की मरम्मत और पानी के टूटे पाइप बदलने की मांग एमईएस और पीएचई विभाग के अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सुनवाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि दुकान में काम करने वाले मिस्त्रियों को काम करने में परेशानियां आती हैं। ग्राहक भी दुकान के आगे जमा पानी देखकर बाहर से ही निकल जाते हैं।
इतना ही नही दुकान के बाहर से निकल रहे लोगों को भी मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा कि परेशानियां हल होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि एमईएस के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, जबकि पाइप ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा है। दुकानदारों डीसी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है।
साथ ही चेतावनी दी कि अगर पाइपों की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो हाईवे पर जाम लगाया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक सैगल, बिट्टू, पीआर शर्मा, संजय कुमार, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।