फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No MBBS Doctor in PHC

Udhampur News: रांग पीएचसी में एक साल से एमबीबीएस डाॅक्टर नहीं, उपचार के लिए जीएमसी जा रहे लोग

विज्ञापन
No MBBS Doctor in PHC
पीएचसी रांग का दृश्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए रांग में खोले गए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में पिछले एक साल से न एमबीबीएस डाॅक्टर न ही आयुर्वेदिक डाॅक्टर। सिर्फ एक डेंटल डाॅक्टर है। इस वजह से क्षेत्र की तकरीबन 3500 की आबादी को इलाज के लिए या तो उपजिला अस्पताल रामनगर या फिर जीएमसी में इलाज करवाना पड़ रहा है।
हैरानी की बात तो यह है कि बिना डाॅक्टर के पिछले एक साल से सेंटर चल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सेंटर में मौजूद डेंटल डाॅक्टर के चलते रोजाना दांतों की बीमारी से पीड़ित मरीज ही सेंटर में आ रहे है। इसके अलावा बाकी अन्य प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीज अपना इलाज करवाने के लिए रामनगर या फिर जीएमसी उधमपुर जाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विभाग से सेंटर में डाॅक्टर भेजने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंटर में डाॅक्टर भेजने करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसके चलते क्षेत्रवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
ब्लॉक रामनगर में स्वास्थ्य सेंटरों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही रामनगर के सभी स्वास्थ्य सेंटरों में स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
-डॉ. सुनील भरद्धवाज, विधायक रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article