{"_id":"685862cd981c9cfa70043d93","slug":"no-degree-college-in-lati-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124507-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लाटी में डिग्री कॉलेज न होने से पढ़ाई छोड़ने के लिए लड़कियां मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लाटी में डिग्री कॉलेज न होने से पढ़ाई छोड़ने के लिए लड़कियां मजबूर
विज्ञापन
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल लाटी में मौजूद छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाटी में डिग्री कॉलेज न होने के चलते क्षेत्र व उसके साथ लगते आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि साल 2014 में 117 कनाल डिग्री कॉलेज बनाने के लिए सरकारी जमीन का चयन भी हुआ था। लेकिन 11 साल बीत जाने के बाद भी आज तक कॉलेज की नींव तक नहीं रखी जा सकी है। जिसके चलते डिग्री कॉलेज बनाने वाली फाइल गुमनाम हो गई। इतना ही नहीं क्षेत्र में डिग्री कॉलेज न होने की वजह से कई लड़कियों को 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को मौजूदा समय में कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए 65 किलो मीटर दूर चिनैनी या फिर 90 किलो मीटर दूर उधमपुर में जाकर 12वीं के आगे की पढ़ाई करनी पड़ रही है। हालांकि कई लड़के तो पढ़ाई करने के लिए चले गए है लेकिन लड़कियों के लिए घर से बाहर आकर पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते क्षेत्र की कई लड़कियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। हालांकि इस साल भी 12वीं में क्षेत्र के 6 बच्चों ने डिस्टंगशन ली थी। लेकिन कॉलेज न होने की वजह से बच्चे काफी परेशान है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच कस्तूरी लाल गुप्ता का कहना था कि 2014 में 117 कनाल सरकारी जमीन डिग्री कॉलेज बनाने के लिए चयन भी कर ली गई थी। लेकिन कॉलेज आज तक नहीं बन पाया है। जिसके चलते क्षेत्र व उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले बच्चे आगे की पढ़ाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खासतौर पर क्षेत्र में कॉलेज न होने की वजह से सैंकड़ों लड़कियां पढ़ाई छोड़ कर घर में बैठी है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए चिनैनी व उधमपुर में बच्चों को भेजकर आगे की पढ़ाई कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज के लिए जगह भी उपलब्ध है तो फिर आज तक सरकार की ओर से कॉलेज क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने एक बार फिर से सरकार से जल्द से जल्द क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की है। ताकि यहां की लड़कियों को 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
सरकार की ओर अभी तो कहीं पर भी नए कॉलेज नहीं बनाए जा रहे है। जैसे ही सरकार की ओर से नए कॉलेज बनाए जाएंगे उस समय लाटी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज को बनाने के लिए प्राथमिकता पर प्रयास किए जाएंगे। ताकि जल्द से जल्द डिग्री कॉलेज का निर्माण हो सके और बच्चों को 12वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने में आ रही परेशानियों का सामना न करना पड़े। बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी।
रिपोर्ट, परवेज खान