{"_id":"60cf8e548ebc3eb4404ad698","slug":"nine-people-found-infected-in-udhampur-24-more-defeated-the-epidemic-udhampur-news-jmu23775768","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में नौ लोग मिले संक्रमित, 24 और महामारी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में नौ लोग मिले संक्रमित, 24 और महामारी को दी शिकस्त
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 24 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जून में तीसरी बार दस से कम मामले सामने आए हैं और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है। अब जिले में सक्रिय मामले 134 रह गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से हर रोज 20 से कम मामले सामने आ रहे है। मामलों में कमी होने के बाद प्रशासन के साथ जिलावासियों को भी बहुत ज्यादा राहत मिली है। कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल महीना शुरू होने के साथ ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। कई दिनों तक जिले में 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाते रहे। इसके साथ इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई तो हर रोज 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए जाने लगे।
जून महीना शुरू होने के बाद इनकी संख्या 20 से 30 के करीब पहुंच गई। लेकिन अब इनकी संख्या दस से कम रह रही है। रविवार को शाम तक कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आठ लोग मेडिकल ब्लाक बसंतगढ़ में संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति पंचैरी में संक्रमित पाया गया है। शहर के साथ रामनगर, चिनैनी, मजालता, पंचैरी में कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11081 हो गए हैं। इनमें से 10816 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 131 की सक्रमण से मौत हो चुकी है और अब जिले में सक्रिय मामले 134 रह गए हैं।