फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   new year

स्काउट गाइड ने लिया पर्यावरण संरक्षण का प्रण

विज्ञापन
new year
उधमपुर। अमरदीप हाई स्कूल की भारत स्काउट एंड गाइड इकाई ने नव विक्रम संवत 2079 के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सभी स्काउट गाइड ने घरों के आसपास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमरदेव सिंह ने प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मानव जीवन पर्यावरण पर आधारित है। मृदा, वनस्पतियां, गैस, जीव-जंतु, खनिज पदार्थ, आदि आपस में एक-दूसरे से संबद्ध हैं। इनमें किसी एक घटक के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वैज्ञानिक युग में वायु, जल, ध्वनि, आदि प्रदूषण खतरनाक साबित होते जा रहे हैं। इसलिए, सभी स्वयंसेवकों की नैतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि पर्यावरण चेतना की अलख जगाएं। वर्तमान में सोशल मीडिया इसका एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

वहीं, स्काउट मास्टर राकेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण पर पॉलिथीन जैसी चीजों के अधिक उपयोग का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, सभी को एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण पर अहम कदम उठाने होंगे। गाइड कैप्टन दिव्यांगना दुबे ने कहा कि आज आवश्यकता यह है कि पौधे लगाने के साथ कम से कम दो साल तक उनका संरक्षण भी किया जाए। इस अवसर पर सभी स्काउट गाइड्स ने उत्साह से अप्रैल कूल प्रकल्प से जुड़ने पर सहमति जताई, और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed