फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Necessary facilities reached in Panchayat Kovid Care Centers

पंचायत कोविड केयर सेंटरों में पहुंची जरूरी सुविधाएं

विज्ञापन
Necessary facilities reached in Panchayat Kovid Care Centers
उधमपुर/जिब। उपराज्यपाल के संज्ञान के बाद जिले की पंचायतों में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में वीरवार को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा दी गई है। जिसके बाद पंचायत जनप्रतिनिधियों ने संतुष्टि जताई है। वहीं, त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला में इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। इसमें कैंबल डंगा, थाती व पाटा पंचायत के सरपंचों ने कोविड केयर सेंटर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ कोई भी सुविधाएं नहीं देने पर रोष जताया था। सूत्रों के अनुसार बुधवार को जब इसकी सूचना उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को मिली तो उन्होंने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया। वहीं, डीसी को कोविड केयर सेंटर में सुविधाएं मुहैया करवाने और स्थिति का जायजा लेने को कहा है। इसके बाद स्वास्थ विभाग ने फौरन हरकत में आकर सभी कोविड केयर सेंटरों में जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा दी हैं। इस पर पंचायत सदस्यों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed