फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Navratri walked three Trains

नवरात्र पर चलीं तीन टेनें

Sat, 27 Sep 2014 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 27 Sep 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
Navratri walked three Trains

दीवाली पर कटड़ा और उधमपुर से दो नई विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है। हालांकि नवरात्र के लिए पहले से ही कटड़ा से दो और उधमपुर से एक ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इन तीन ट्रेनों में एक मुजफ्फरपुर (बिहार) के लिए, एक बांद्रा (महाराष्ट्र) के लिए और एक ट्रेन अहमदाबाद (गुजरात) के लिए है।

विज्ञापन


दीवाली से चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नवरात्र के लिए चलने वाली तीन ट्रेनों में रविवार 28 सितंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से मुजफ्फरपुर के लिए साप्ताहिक नई विशेष ट्रेन शुरू की गई है। जो कटड़ा से प्रत्येक रविवार को शाम 4:20 बजे चलकर सोमवार रात मुजफ्फरपुर में रात 12:10 बजे पहुंचेगी। यही ट्रेन मुज्जफरपुर से मंगलवार सुबह 7:25 बजे चलेगी जो बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


कटड़ा श्री माता वैष्णो देवी से पहले दो ट्रेनें ही चल रही हैं, जिसमें नियमित रोजना श्री शक्ति एक्सप्रेस और एक प्रीमियम ट्रेन शामिल है। मुज्जफरपुर से चलने वाली ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन होगी। जबकि कटड़ा से दो विशेष प्रीमियम ट्रेनें भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उधमपुर से भी एक प्रीमियम ट्रेन चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार की सुबह 5:00 बजे प्रीमियम ट्रेन चलेगी। जो मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। मंगलवार रात 10:15 बजे ट्रेन वापस बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना होगी जो वीरवार सुबह 6:00 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। साप्ताहिक ट्रेन छह अक्तूबर से शुरू की जाएगी।

इसी तरह सप्ताह में दो बार चलने वाली अहमदाबाद कटड़ा एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन भी शुरू की गई है। यह ट्रेन एक अक्तूबर से अहमदाबाद से चलेगी। हर बुधवार और शनिवार को अहमदाबाद से शाम 4:10 बजे चलने वाली ट्रेन वीरवार और रविवार शाम 6:30 बजे कटड़ा पहुंचेगी।


श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से वीरवार और रविवार को रात 9:00 बजे चलकर यह ट्रेन शुक्रवार और सोमवार को रात 12:45 एक बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह, उधमपुर से भी गोरखपुर के लिए साप्ताहिक प्रीमियम ट्रेन शुरू की गई है। तीन अक्तूबर से शुरू होने वाली यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 11:00 बजे चलकर शनिवार रात 9:30 बजे उधमपुर पहुंचेगी। उधमपुर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार रात 10:45 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed