फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   navratr

रोजाना 4 से पांच हजार श्रद्धालु पहुंच रहे वैष्णो देवी के दरबार

विज्ञापन
navratr
कटड़ा। कोरोना महामारी के बीच श्रद्धालु सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। शनिवार से बुधवार तक पहले पांच नवरात्र में देश-प्रदेश से करीब 22 हजार भक्त मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन कर चुके हैं। रोजाना चार से पांच हजार श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर शनिवार को 5500, रविवार को 4500, सोमवार को 4200, मंगलवार को 4120 और बुधवार को पांचवें नवरात्र पर 4150 भक्त मां के दरबार में पहुंचे। छठे नवरात्र पर वीरवार शाम चार बजे तक करीब 2300 भक्त दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके थे। देर रात तक और दो हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना थी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार यात्रियों की आमद कम है, जो श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, उन्हें आसानी से मां के दर्शन हो रहे हैं। दिल्ली से आए सुमित सेठी, अमित राणा, मोहित शर्मा, सुनीता शेट्टी व ममता ने बताया कि हर साल मां के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के चलते दर्शन आसानी से हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात फेरी में हिस्सा ले रहे श्रद्धालु
नवरात्र महोत्सव पर धर्मनगरी में निकाली जा रही प्रभात फेरी में श्रद्धालु भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वीरवार को मुख्य बस स्टैंड से शुरू हुई प्रभात फेरी बाण गंगा मार्ग, दर्शनी ड्योढ़ी, डाक बंगला, चिंतामणि मार्ग, मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार पाधा ने बताया कि हर रोज कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भक्त धार्मिक माहौल का अहसास कर सकें। इस मौके पर अजय शर्मा, आरएस मन्हास, रतन शर्मा, अश्वनी कटोच, राकेश शर्मा, कर्ण शर्मा, पवन कुमार, रवि व बलदेव आदि मौजूद रहे।

सीआरपीएफ ने बांटा डिब्बाबंद लंगर
नवरात्र के चलते मां वैष्णो देवी की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 6 बटालियन ने वीरवार को बाण गंगा मार्ग पर लंगर लगाया। कमांडेंट जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते श्रद्धालुओं को डिब्बाबंद लंगर वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed