{"_id":"61f03facfe246f14a55ecab5","slug":"national-voters-day-udhampur-news-jmu2526009141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल के बीच रामबन जिले में मनाया गया 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल के बीच रामबन जिले में मनाया गया 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन
रामबन शपथ में युवा मतदाताओं को एक ईमानदार निष्पक्ष निडर और जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में अटूट आस्था रखने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। शपथ में युवा मतदाताओं को एक ईमानदार, निष्पक्ष, निडर और जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिले भर में कोविड प्रोटोकॉल के साथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को चिह्नित करने के लिए चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में एडीडीसी रामबन राजिंदर शर्मा, एडीसी हरबंस लाल, एसीआर धीरेंद्र शर्मा, उप डीईओ लाल चंद, आदि अधिकारियों और छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सीमित संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला सूचना केंद्र रामबन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने इस दिन के महत्व और चुनावी प्रक्रिया के महत्व के पर प्रकाश डाला। बाद में उपायुक्त ने वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस ने भी जिले के अंतर्गत आने वाले बटोत, बनिहाल, गूल, रामसू, उखराल, खडी और जिला पुलिस दफ्तर रामबन में मतदान दिवस मनाया।