{"_id":"699a0fa5e315a1988c02a6fd","slug":"national-unity-camp-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132883-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मजालता के छात्र मानिक ने राष्ट्रीय एकता शिविर में जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मजालता के छात्र मानिक ने राष्ट्रीय एकता शिविर में जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मजालता के छात्र मानिक महाजन ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दो से 10 फरवरी तक अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में होनहार ने जम्मू-कश्मीर की टीम के सदस्य के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार मानिक महाजन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शिविर के लिए चुने जाने वाले महाविद्यालय के पहले पुरुष छात्र बने हैं, जो खुद में ऐतिहासिक उपलब्धि है। शिविर के लिए पूरे प्रदेश से चयनित केवल पांच लड़कों और पांच ही लड़कियों के दल में मजालता के मानिक का शामिल होना कॉलेज और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण रहा।
शिविर के दौरान मानिक ने शैक्षणिक सत्रों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और नेतृत्व कार्यशालाओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने लगन, अनुशासन और जुनून से देश भर से आए प्रतिभागियों के बीच जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल डॉ. शालिनी शर्मा ने मानिक महाजन को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता के लिए जम्मू विश्वविद्यालय की एनएसएस संयोजक डॉ. हेमा गंडोत्रा के मार्गदर्शन की भी सराहना की।