{"_id":"60a55ba98ebc3e6ac860736b","slug":"national-highway-remained-closed-all-day-due-to-repair-work-udhampur-news-jmu2356003108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के कार्य के चलते दिनभर बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के कार्य के चलते दिनभर बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
उधमपुर। मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया। उधमपुर से घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को जाने की अनुमति नहीं मिली। सुबह से रात तक उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों वाहनों को रोक कर रखा गया। चालक व यात्री दिनभर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम होने पर पुलिस ने छोटे वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी।
करीब सात महीने से रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते हर शुक्रवार को राजमार्ग को बंद रखा जा रहा था। इस दौरान रामबन के साथ उधमपुर में भी मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। लेकिन अब राजमार्ग की मरम्मत के लिए पुलिस ने अप्रैल माह से बुधवार का दिन निर्धारित किया है। इस बार यह 6वां बुधवार था। पुलिस ने तड़के ही घाटी जाने वाले वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उधमपुर के जखैनी में सुबह ही वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी। इसके बाद यह कतार बढ़ती ही चली गई।
दोपहर तक भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था, जिनमें ज्यादातर ट्रक थे। चालक दिनभर हाईवे के खुलने पर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। घाटी की तरफ जाने वाले यात्री वाहनों को पुलिस ने जखैनी में रोका हुआ था। दोपहर के समय तेज धूप निकलने और पारा बढ़ने पर यात्रियों और चालक आदि गर्मी से परेशान रहे। दोपहर को दो बजे के बाद मौसम में आए बदलाव के बाद मौसम सुहावना हो गया। चालक व यात्री वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। वाहनों के चालकों और यात्रियों को पुलिस मास्क पहनकर रखने के लिए जागरूक कर रही थी और सभी को सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करने को कहा जा रहा था।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे पुलिस ने छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी, लेकिन ट्रकों को रात को भी जाने की अनुमति नहीं मिली। ट्रक चालकों का कहना था कि उम्मीद है कि देर रात या वीरवार तड़के आगे जाने की अनुमति मिल जाएगी।