{"_id":"553495e7a29612f2fccebfa0aae7c4b3","slug":"muslim-club-won-the-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम क्लब ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम क्लब ने जीता खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुस्लिम क्रिकेट क्लब ने कालका क्रिकेट क्लब को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
केसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 139 रन बनाये। इसमें दीपक ने 32, पुनीत ने 37 और अभिषेक ने 16 रन बनाये।
एमसीसी के गेंदबाज मेहरान ने 2 जबकि सज्जाद, साकिब व सन्नी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी ने हैप्पी के नाबाद 32 व टिफ्फू के 25 रनाें की बदौलत मैच 19वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। केसीसी के गेंदबाज रितिक ने 3, अमित ने 2 व जतीन ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विजेता टीम को मुख्य अतिथि कटड़ा के अमरीश मगोत्रा ने पंद्रह हजार रुपये नकद व ट्राफी प्रदान की।
उपविजेता को सात हजार के साथ ही ट्राफी व मैन आफ द मैच को एक हजार रुपये का ईनाम दिया गया। इस मौके पर पिंटू डियर, एसएचओ रियासी रोमाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कटड़ा व रियासी के दस सीनियर खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन