{"_id":"67c5f8f82dddba6ad60dc485","slug":"movement-of-vehicles-stopped-on-bhaderwah-pathankot-highway-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-120998-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर रोकी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर रोकी वाहनों की आवाजाही
Tue, 04 Mar 2025 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
भद्रवाह के ऊपरी हिस्से में बर्फ से ढकी सड़क। संवाद
- फोटो : bhadarwah
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
भद्रवाह। भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी के कारण भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। गुलदंडा और चत्तरगल्ला ताजा हिमपात से बुरी तरह प्रभावित हुए।
भारी बर्फबारी के कारण चत्तरगल्ला दर्रे तक 25 किलोमीटर लंबी सड़क बर्फ से ढक गई, जिससे यात्रा असुरक्षित हो गई। नल्थी गांव से आगे सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। भद्रवाह सर्दियों के मौसम में देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस समय घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं, लेकिन वे अपने पसंदीदा बर्फीले पर्यटन स्थलों तक नहीं पहुंच पाने से निराश हो गए। कई पर्यटकों ने अधिकारियों से बर्फ हटाने का काम तेज करने की अपील की। पर्यटन पर निर्भर स्थानीय व्यवसायों ने संभावित आर्थिक नुकसान को लेकर चिंता जताई।
मौसम में सुधार के संकेत मिलने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दोपहर तक सड़क से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यह सड़क पर्यटन के साथ-साथ आवश्यक आपूर्ति की आवाजाही के लिए भी महत्वपूर्ण है। नल्ठी गांव के एक निवासी ने कहा, हर साल बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो जाती है, लेकिन इस बार प्रशासन को बर्फ हटाने का अभियान और तेज करना चाहिए। अगर सड़कें लंबे समय तक बंद रहीं, तो पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। संवाद