फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mother Vaishno Devi Yatra continues to decrease due to Corona crisis

कोरोना संकट से मां वैष्णो देवी यात्रा में कमी जारी

विज्ञापन
Mother Vaishno Devi Yatra continues to decrease due to Corona crisis
कटड़ा। कोरोना संकट के चलते मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या नाममात्र ही रह गई है। रोजाना दो सौ के करीब भक्त प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर रहे हैं। इसका प्रभाव धर्मनगरी के व्यवसाय पर भी पड़ा है। होटल, गेस्ट हाउस और दुकानें बंद हैं। वहीं, भवन मार्ग पर भी कुछ घोड़े और पिट्ठू वाले ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मई माह के शुरूआती 12 दिनों में करीब ढाई हजार भक्तों ने ही मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है। हालांकि ऑनलाइन पंजीकरण को मिलाकर यह आंकड़ा 16320 है। लेकिन कोरोना कर्फ्यू के चलते आनलाइन पंजीकरण करवा चुके यात्री दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। मौजूदा समय में मां वैष्णो देवी में दर्शन करने वाले अधिकतर यात्री प्रदेश के ही हैं। सनद रहे कि गत 20 वर्ष में यह पहला मौका कि एक दिन में भक्तों की संख्या एक हजार से भी कम चल रही है।
विज्ञापन

यात्रा में इस कमी का सीधा प्रभाव कोरोबार पर पड़ा है। प्रशासन की ओर से दुकानें खोलने के लिए कुछ समय तो दिया जा रहा है, लेकिन अधिकतर कारोबार बंद हैं। होटलों में कार्य करने वाले कर्मचारी लौट चुके हैं। भवन मार्ग पर कार्य करने वाले पिट्ठू और घोड़े वालों की संख्या जहां 12 हजार से भी अधिक थी वह मौजूदा समय में 50 से 60 तक ही सिमट चुकी है। अधिकतर मजदूर यात्रा में गिरावट के कारण घरों को लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि 2020 में 18 मार्च को मौ वैष्णो देवी यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इस बार यात्रा तो जारी है, लेकिन हालात पहले जैसे ही नजर आ रहे हैं, जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed