{"_id":"69922b7685b2cd82930868c1","slug":"mother-father-day-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103121-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल कडमाल में मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं समर्पण कार्यक्रम करवाया। कक्षा छठी और सातवीं की छात्राओं ने माता-पिता को समर्पित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर उनका मन मोह लिया। इससे पहले विद्यार्थियों ने माता-पिता का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है और बच्चों को सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। मंच संचालन निशा दीदी ने किया। प्रधानाचार्या सपना शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलवामा के शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के समापन पर हलवा बांटा गया।