फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   More than ten shops and hawkers seized

दस से अधिक दुकानों का सामान और रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
More than ten shops and hawkers seized
उधमपुर। नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दस से अधिक दुकानों के बाहर रखा सामान और कई रेहड़ियों को जब्त किया है। इस दौरान नगर में अफरातफरी का माहौल रहा। यह अभियान डीसी के निर्देश पर नगर परिषद ने शुरू किया है।
विज्ञापन

डीसी इंदु कंवल चिब ने उधमपुर में पदभार संभालने के दूसरे दिन शहर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शहर हुए अतिक्रमण पर रोष जताया था। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद को अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। वीरवार को नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को खिलाफ इंस्पेक्टर नरजीव सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने के लिए टीम बाहर पहुंची और जहां भी अतिक्रमण नजर आया सामान जब्त कर लिया। यह कार्रवाई गोल मार्केट, लाल चौक, इंदिरा चौक, सिटी लाइन चौक, पुराने टैक्सी स्टैंड, मीट मार्केट आदि इलाकों में की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद ने दस से अधिक दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा दुकान के बाहर सामान रखने पर इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ सात से अधिक रेहड़ियों को भी कब्जे में लिया गया। नगर परिषद की टीम के बाजार में पहुंचने की कई रेहड़ी वालों को पहले ही सूचना मिल चुकी थी। इसलिए कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, रामनगर चौक व अन्य कई स्थानों से रेहड़ी वाले पहले ही गायब हो चुके थे। जब तक नगर परिषद की टीम बाजार में कार्रवाई करती रही, तब तक रेहड़ी-फड़ी वालों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed