फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   More than 50 people got their first dose of vaccine

50 से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
More than 50 people got their first dose of vaccine
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड नंबर 5 के सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 वर्ष की आयु से ऊपर वाले 50 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

कैंप के दौरान वार्ड के पार्षद ने कहा कि कैंप के आयोजन के लिए वार्ड वासियों को एक दिन पहले ही जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद लोगों ने अपना टीकाकरण करवाया है। इनमें ज्यादातर संख्या 60 वर्ष से लेकर 90 वर्ष के लोगों की थी। कैंप में फिलहाल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ही लगाई गई है। पार्षद ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन का पहला टीका नहीं लगाया है, वह अस्पताल में अथवा विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कैंप में जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि महामारी से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कैंप के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया और अपील की कि बारी-बारी से सभी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के कैंप लगवाए जाएं, ताकि जो लोग किन्हीं कारणों से जिला अस्पताल अथवा वैक्सीन केंद्रों पर जाकर टीकाकरण नहीं करवा पाएं हैं, उन्हें कोरोना वैक्सीन की डोज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed