फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mongari Fair From 14th May

Udhampur News: तीन दिवसीय ऐतिहासिक मौंगरी मेला 14 मई से शुरू होगा

विज्ञापन
Mongari Fair From 14th May
मौंगरी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिला अ​धिकारी।
--प्रशासन ने तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला उधमपुर की मौंगरी तहसील के सेर दब्बड़ में 14 मई से तीन दिवसीय ऐतिहासिक वार्षिक शिव-पार्वती तीर्थ मौंगरी मेला शुरू होगा। इसके सुचारू संचालन की व्यवस्था को लेकर डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को जिला अधिकारियों ने बैठक की।
उधमपुर पश्चिम हलके के विधायक पवन कुमार गुप्ता व उपायुक्त सलोनी राय की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भगवान शिव-पार्वती गुफा मंदिर मौंगरी की प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों ने भी मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक में सड़कों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, दरों की जांच, राशन आपूर्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पहले ही प्रभावी तरीके से कर लें, ताकि किसी भी तरफ से कोई शिकायत न आए। उन्होंने पुलिस विभाग को मेले के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। डीसी ने बीडीओ मौंगरी को मेला स्थल पर उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती और डस्टबिन लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि मेले के तीसरे दिन 25वीं कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जो तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है। सरकारी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूक करें, जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और जेके समाधान पोर्टल के लिए सुविधा केंद्र पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सूचना और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, शिक्षा विभाग के साथ समन्वय करके, कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल आयोजन करेंगे।

बैठक में डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मेला अधिकारी, तहसील मौंगरी आरुषि सभरवाल और संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, शिव पार्वती गुफा मंदिर के अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, नागरिक सुरक्षा संगठन के उप मुख्य वार्डन स्वतंत्र देव कोतवाल और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed