{"_id":"683a09616916e096a60587c8","slug":"mla-visit-in-market-udhampur-news-c-202-1-udh1002-123704-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विधायक ने दी यातायात व्यवस्था सुधारने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विधायक ने दी यातायात व्यवस्था सुधारने की हिदायत
Sat, 31 May 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 31 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के बस अड्डे पर रेहड़ी धारकों से बातचीत करते विधायक।
बोले -लाइसेंस धारकों की रेहड़ी ही लगेगी बस अड्डे पर
रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने किया बस अड्डे और मुख्य बाजार का औचक दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने वीरवार शाम कस्बे के बस अड्डे और मुख्य बाजार का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों समेत सभी रेहड़ी धारकों की समस्याएं सुनीं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने रेहड़ी धारकों को मार्ग पर सामान न लगाने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि सिर्फ लाइसेंसधारकों को ही बस अड्डे के आसपास ही रेहड़ियां लगाने की अनुमति दी जाएगी। नगर पालिका के वीडियो प्रभारी सतपाल के साथ बस अड्डे पर पहुंचे विधायक ने कहा कि यहां अतिक्रमण के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बस अड्डे पर जाम की स्थिति को जल्द खत्म करने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान विधायक ने बस अड्डे और मुख्य बाजारों में लग रही रेहड़ी धारकों को भी बेहतर यातायात प्रबंधन की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चौक चौराहे, बस अड्डे मार्ग के बीच कोई भी कारोबारी अपनी रेहड़ी नहीं लगाएगा। सिर्फ लाइसेंसधारकों को ही बस अड्डे के आसपास रेहड़ियां लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने नगर पालिका के वीडियो प्रभारी समेत वाहन चालकों की यूनियन के प्रधान को भी यातायात व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बस अड्डे पर सुबह अधिक देर तक मेटाडोर खड़ी रहने से भी जाम लगता है। इसलिए मेटाडोर को रवानगी से मात्र कुछ समय पहले बस अड्डे पर पहुंचना चाहिए, जिससे जाम की स्थिति खत्म होगी।
विधायक ने मेटाडोर यूनियन के प्रधान को आश्वासन भी दिया कि मेटाडोर स्टैंड के लिए कहीं और जगह चिह्नित की जाएगी ताकि बस अड्डा खूबसूरत दिखे और वहां जाम की स्थिति पैदा न हो।