{"_id":"6847458e9f5f87261e05ceff","slug":"mla-janta-darbar-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-124084-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, मौके पर किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, मौके पर किया निपटारा
विज्ञापन
दमनोत खोरगली में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक व अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के उद्देश्य से सोमवार को दमनोत खोरगली में जनता दरबार लगाया गया। विधायक पवन कुमार गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान से सुना। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
जनता की ओर से विकास, बुनियादी ढांचा तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए गए। स्थानीय लोगों ने सड़क संपर्क, जल आपूर्ति योजनाओं में देरी, सिंचाई सहायता की कमी तथा कृषि सहायता में सुधार जैसे पुराने मुद्दों को उठाया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया तथा जहां तत्काल कार्रवाई संभव थी, वहां मौके पर समाधान हेतु आश्वासन दिया।
जिन मामलों में और जांच या प्रशासनिक प्रक्रिया आवश्यक थी, वहां लिखित आवेदन स्वीकार किए गए और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। विधायक गुप्ता ने अपने संबोधन में जनता को आश्वासन दिया कि हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर कोने तक पहुंचें और जनता की आवाज को सुनें। यह जनता दरबार केवल शिकायतों के लिए नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच समाधान परक संवाद के लिए एक मंच है।
विज्ञापन
उन्होंने दमनोत-खोरगली क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने तथा किसी भी जायज समस्या को अनदेखा न करने का भी भरोसा दिलाया। गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दरबार में उठाई गई शिकायतों की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें और किसी भी लापरवाही या विलंब पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर तहसीलदार अरुषि सभ्रवाल, ब्लॉक विकास अधिकारी रजत शर्मा आदि मौजूद थे।