{"_id":"57ffcfa34f1c1b762b28edd6","slug":"mjalta-higher-secondary-school-will-be-model-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनेगा हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनेगा हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
School
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने मजालता के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों का दौरा कर बच्चों को दी जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। सरकारी प्राइमरी स्कूल बरयालता में चल रही डिग्री कॉलेज मजालता की कक्षाओं में छात्रों को मुहैया कराई जा रही शिक्षा का जायजा लेने के लिए शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने मजालता का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा देने का एलान करने सहित कॉलेज के निर्माण के लिए विभिन्न संभावित चयनित भूमि का जायजा भी लिया। अपने मानसर दौरे के बाद मजालता के बरयलता प्राइमरी स्कूल स्कूल पहुंचे मंत्री ने डिग्री कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में कालेज छात्रों को मुहैया कराई जा रही शिक्षा का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कालेज प्रशासन को विशेष हिदायतें भी दी और उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता का भी दौरा कर शिक्षा प्रणाली का जायजा लेते हुए स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा देने के एलान किया।
विज्ञापन
मंत्री ने डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए मजालता, बरनाड़ा और बरयालता में संबंधित विभाग द्वारा चयनित जमीन का निरीक्षण किया। मंत्री ने कॉलेज के निर्माण के लिए किसी एक भूमि का चयन करने के लिए जिला विकास आयुक्त को कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके। उनके साथ रामनगर विधायक आरएस पठानिया भी मौजूद थे।