{"_id":"607dd3828ebc3e729b557be2","slug":"mian-bagh-barial-micro-containment-zone-declared-after-16-new-cases-udhampur-news-jmu233811541","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नए मामले मिलने के बाद मियां बाग बरियाल माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 नए मामले मिलने के बाद मियां बाग बरियाल माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शहर के साथ लगते मियां बाग बरियाल इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उधमपुर में सोमवार को कुल 81 संक्रमण के मामले सामने आए और इनमें 12 मामले मियां बाग बरियाल इलाके से थे। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपनी सुरक्षा में ले लिया है और सभी मार्ग बंद कर दिए हैं। अब न तो कोई बाहर जा सकता है और न ही बाहर से कोई अंदर आ सकता है।
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में जिला उधमपुर भी आता जा रहा है। पहले जहां बाहरी राज्यों से लौटने पर लोग संक्रमित पाए जा रहे थे तो अब स्थानीय निवासी संक्रमित पाए जाने लगे हैं। सोमवार को स्थानीय निवासियों के संक्रमित पाए जाने का इस वर्ष का रिकार्ड बन गया है। शाम तक जिले में कुल 81 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 45 लोग शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों से थे। इसके साथ कुछ लोग चिनैनी, रामनगर व मजालता में भी संक्रमित पाए गए हैं।
36 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर सक्रमित पाए गए है। इनमें से 12 सुरक्षाबल हैं, जोकि छुट्टी काट कर उधमपुर में डूयटी पर लौटे हैं। मियां बाग बरियाल इलाके में रविवार को चार लोग संक्रमित पाए गए थे। जब इनके संपर्क में रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट किए तो सोमवार को कुल 12 लोग संक्रमित पाए गए। एक ही इलाके में 16 लोगों के संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मियां बाग बरियाल इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। शाम के समय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी तरह की पाबंदिया लगा दी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर स्थानीय निवासियों के सैंपल लेना शुरू कर देगी। कुछ दिन पूरा इलाका पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा। शाम तक कुल 17 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5261 हो गए हैं। इनमें से 4953 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 58 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब संक्रमण के कुल 250 मामले बचे हैं। इनमें से 178 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। सात को अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा गया है। 50 को फोर्स क्वारंटीन पर रखा है। 15 का उपचार प्रदेश से बाहर चल रहा है। इसके साथ जिले में 680 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
जिले में दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा घातक है। इससे लोगों को संभल कर रहना होगा। मौजूदा समय में हालात 2020 से भी ज्यादा खतरनाक हैं। सभी जागरूक रहे। कोई भी बिना किसी कारण के बाहर न निकले और हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें।
- डॉ. मोहम्मद यासीन, डीएचओ, उधमपुर