{"_id":"5f9710c48ebc3e9bc1049a25","slug":"merger-day-udhampur-news-jmu221605127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया विलय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया विलय दिवस
विज्ञापन
उधमपुर/जिब/मजालता। उधमपुर के विभिन्न स्थानों पर जम्मू कश्मीर का 73वां विलय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने महाराजा हरि सिंह सहित शहीद ब्रिगेड़ियर राजेंद्र सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोक विकास दल के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में नगर के सलाथिया चौक पर एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विलय के सूत्रधार एवं जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस दौरान दल सदस्यों की ओर से विलय दिवस की खुशी मनाते हुए अतिशबाजी करने के अलावा लोगों में मिठाई बांटी गई। सलाथिया ने कहा कि आज ही के दिन 1947 को महाराजा हरि सिंह ने भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड माऊंटबेटन के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
वहीं, भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में प्रिंसीपल रेणु शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विलय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष सुनील बड़याल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस मौके पर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके उपरातं छात्रों की ओर से देश भक्ति गीत, कविताएं, वाद विवाद नाटक आदि के कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर विलय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य अरूण गुप्ता, राकेश, नेक राम शर्मा, निशा शर्मा आदि ने विचार प्रस्तुत किए। पंचायतघर गरनेई में बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह की अध्यक्षता में विलय दिवस मनाया गया, जहां लोगों ने महाराजा हरि सिंह को याद किया। इस मौके पर विचित्र सिंह, राज कुमार, रेशम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मजालता के मानसर इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विलय दिवस मनाया और महाराजा हरि सिंह को याद किया।