फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mercury crosses 40 degrees in Udhampur, people remain helpless

उधमपुर में पारा 40 डिग्री पार, लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
Mercury crosses 40 degrees in Udhampur, people remain helpless
उधमपुर। जिले में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। तेज धूप से तापमान में फिर से काफी उछाल आया है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री पार रिकार्ड किया गया है, जिस कारण लोग दिनभर भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं, मौसम विभाग ने भी बुधवार को गर्मी से निजात नहीं मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह की शुरूआत में ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर काफी बढ़ गया। इस कारण जहां लोग घरों में दुबके रहे वहीं, पंखे और कूलर सफेद हाथी साबित होते नजर आए। दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया कि कुछ पल के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शाम ढलने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल पाई है।
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे रात को भी लोगों को दिक्कत होने लगी है। बीते दो दिन से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि मंगलवार शाम को हल्के बादल छाने से कुछ राहत जरूर मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकार्ड किया गया। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिनभर मौसम साफ रहेगा, जिस कारण गर्मी में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed