{"_id":"62ab756b9c01093a6329d377","slug":"mela-udhampur-news-jmu262077392","type":"story","status":"publish","title_hn":"चज्ज मेले में पहुंच हजारों लोगों ने लिया मां काली का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चज्ज मेले में पहुंच हजारों लोगों ने लिया मां काली का आशीर्वाद
विज्ञापन
चज्ज मेले में लगा लोगों का तांता :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव चज्ज के काली माता मंदिर में वीरवार को लगा एक दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। तमदेह के अवसर पर आयोजित इस मेले में हजारों लोगों ने मां काली के दर्शन किए।
मेले का उद्घाटन बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद ने किया। वहीं, चिनैनी नगरपालिका अध्यक्ष मानिक गुप्ता भी मां काली के चरणों में शीश माथा टेकने पहुंचे। मेले में चिनैनी के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी लोग आए, जिन्होंने मां काली के दर्शन करने के उपरांत मेले का आनंद लिया। दो सौ साल पुराने काली माता मंदिर में लोग माथा टेक कर मनोकामनाएं मांग रहे थे।
मेला स्थल पर लोगों ने दर्जनों दुकानों से खरीदारी भी की, जिसमें ज्यादातर लोगों की पसंद जलेबी व सूजी की बर्फी रही। जबकि, बच्चे खिलौने लेने की जिद करते दिखे। मेले में सेवादारों की कमी नहीं थी। उन्होंने विभिन्न जगहों पर लंगरों की व्यवस्था की थी, जहां दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
स्थानीय मेला समिति के प्रधान अंकुश गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर दो सौ साल पुराना है। तमदेह पर आयोजित होने वाले मेले में जिले के अलावा दूसरे स्थानों के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने मां काली के दर्शन किए। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान इस स्थल पर भी दो वर्ष तक मेला नहीं लगा था। लेकिन, इस बार मेले में सुबह से ही मां के दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी।

चज्ज् मेले में खरीदारी करते लोग :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR