फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

गढ़ी व रैंबल मार्ग से आज से चलेंगी जम्मू व कटड़ा की बसें

विज्ञापन
meeting
उधमपुर में एआरटीओ से मिलता गढ़ी रैंबल का शिष्टमंडल - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गढ़ी व रैंबल के लोगों ने जम्मू व कटड़ा मार्ग पर चलने वाली बसों को गढ़ी-रैंबल रूट से चलाने की मांग को लेकर एआरटीओ से मुलाकात की। इस पर एआरटीओ जुगल किशोर ने आश्वासन दिया कि सोमवार से इस मार्ग पर बसें शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में लोगों ने एआरटीओ से मुलाकात कर बताया कि करीब एक वर्ष पहले बिरमा इलाके में बिरमा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जम्मू व कटड़ा की बसों की आवाजाही गढ़ी-रैंबल रूट पर बंद कर दी गई थी। इसके बाद से हर रोज सैकड़ों लोगों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू व कटड़ा चलने वाली बसें फोरलेन राजमार्ग से होकर शहर से बाहर होकर चल रही हैं। जिब, थाती, गढ़ी व रैंबल के लोगों को जम्मू व कटड़ा की बस पकड़ने के लिए शहर या फ्लाटा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बताया कि करीब छह महीने पहले प्रशासन ने सुबह व शाम के लिए कुछ बसों को चलने की अनुमति दी थी। लेकिन, इससे पूरी तरह राहत नहीं मिली है। बिरमा इलाके में बीआरओ ने दो पुलों का निर्माण कर दिया है। अब बसों को चलाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि गढ़ी-रैंबल रूट से बसों को चलाने की अनुमति दी जाए। लोगों की परेशानी सुनने के बाद एआरटीओ ने सोमवार से बसें चलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed