{"_id":"624f3149941e3c10dc497f80","slug":"meeting-udhampur-news-jmu257321968","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और पानी के बिलों पर माफ हो ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और पानी के बिलों पर माफ हो ब्याज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय उधमपुर में किसान वेलफेयर सभा की एक बैठक उपप्रधान परस राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला और दूरदराज क्षेत्रों से आए किसानों ने भाग लेकर किसानों से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
प्रतिभागियों ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण रवी की फसल को नुकसान हुआ है। अनुरोध है कि सरकार संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर नुकसान का सर्वेक्षण करने का निर्देश दे। ताकि, किसानों को भुखमरी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले के पहाड़ी क्षेत्र में बुवाई का मौसम सिर पर है। किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए समय से बीज, कीटनाशक और उर्वरक उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा किसानों के बिजली बिल और पानी के बिल पर ब्याज माफ की जाए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान बंदी के कारण किसान घर में रहे, इसलिए काम नहीं कर सके। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अब वे बिजली व पानी के बिल का ब्याज नहीं चुका पा रहे हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों ने बताया कि पिछले वर्ष ओलावृष्टि के दौरान हुए फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन मुआवजा आज तक नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि इस विषय पर ध्यान दिया जाए, और संबंधित अधिकारियों को जल्द मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए जाएं।