फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

20 वर्ष से ट्रांसफर पालिसी को तरस रहे हजारों शिक्षक

विज्ञापन
meeting
उधमपुर: जम्मू कश्मीर टीचर ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की बैठक का आयोजन रविवार को हुआ, जिसमें शिक्षकों ने ट्रांसफर पालिसी को लागू करने सहित कई लंबित मांगों को लेकर चर्चा की और सरकार से जल्द सभी लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की। शिक्षकों ने बताया कि मांगे पूरा नहीं होने से सैकड़ों शिक्षक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन जेकेटीजेएसी के प्रदेश प्रधान विनोद शर्मा और जिला प्रधान लेख राज परिहार के नेतृत्व में हुुआ। विनोद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक सरकार ने आरईटी शिक्षकों को ट्रांसफर पालिसी का लाभ नहीं दिया है। आरईटी शिक्षक करीब 20 वर्ष से एक ही स्कूल में नियुक्त होकर काम कर रहे हैं और हजारों शिक्षकों को ट्रांसफर पालिसी से दूर रखा गया है। 2014 के बाद शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने के लिए डीपीसी भी तैयार नहीं की गई है। सभी शिक्षकों को नई पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त किया गया है। सबको पुरानी पेंशन योजना से बाहर कर दिया है। नई पेंशन योजना में उनको किसी तरह के लाभ नहीं मिल रहे हैं। इसलिए उनकी मांग है कि सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में रखा जाए और सभी सुविधाएं प्रदान की जाए। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार की तरफ से कई स्कूलों का अभी तक मिड-डे-मील की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शिक्षक अपनी जेब से पैसा खर्च कर मिड-डे-मील चलाने को मजबूर हैं। कमेटी की मांग है कि मिड-डे-मील राशि का जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुक की व्यवस्था नहीं की गई है। इनमें शिक्षक खुद मिड-डे-मील बनाने को मजबूर हैं। इस मौके पर शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, भूषण खजूरिया, संदीप शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, अजय ठाकुर, शमशरे सिंह, अनिल शर्मा, स्वर्ण सिंह, मदन लाल, सुरेश शर्मा, सोनिका शर्मा, शंकर सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed