फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

ओसू पंचायत के लोगों ने सुनाई पानी और सड़क की समस्या

विज्ञापन
meeting
उधमपुर: ओसू पंचायत के लोगों का शिष्टमंडल पंचायत में आ रही परेशानियों को लेकर पूर्व विधायक बलवंत स - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ओसू पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पंच मोहन शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया से मिला। इस मौके पर उन्होंने मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि परसु बोली से होते हुए दक्खाडू पखेल मोड़ (पखलाई) तक सड़क की बहुत बुरी हालत है। जिसके कारण इस पर जानवरों का चलना भी बहुत मुश्किल है। पंच ने कहा कि वर्षों पहले इस सड़क पर दो पुल बने थे। लेकिन, इसके बाद आज तक इस सड़क पर कोई काम नहीं हुआ। इसके अलावा पंचायत में पेयजल के अतिरिक्त ऐसी और भी कई समस्याएं हैं, जो अब गंभीर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

समस्याओं को सुनने के उपरांत पूर्व विधायक ने मौके पर विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर लोगों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लोगों की सड़क व पानी की मांग वास्तविक है। इसलिए, विभाग इनकी सभी जायज मांगों को जल्द पूरा करे। ताकि, क्षेत्रवासियों को असुविधा से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed